Breaking News

Sealdah Railway Station के बाहर Food Court में भीषण आग

9कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

कोलकाता के सबसे व्यस्त Sealdah Railway Station के बाहर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब Sealdah South Section के Gate के पास स्थित Food Court में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 9 बजे Food Court से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते घना काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे स्टेशन के बाहर मौजूद यात्रियों और आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि Food Court में Cooking Gas, तेल और अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही Fire Brigade की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

वहीं, किसी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए RPF और Kolkata Police ने पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के समय Food Court बंद था, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

●Kitchen से आग लगने की आशंका

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग Food Court के Kitchen से शुरू हुई। शुरुआती तौर पर Short Circuit को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल Food Court के अंदर धुआं भरा हुआ है और Cooling Process जारी है।

●दमकल विभाग ने उठाए Fire Safety पर सवाल

आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, Food Court का Fire Safety System ठीक से काम नहीं कर रहा था। साथ ही आरोप है कि आग बुझाने के दौरान Sealdah Station से पानी उपलब्ध नहीं हो पाया।

इसके बाद दमकल की गाड़ियों में मौजूद पानी से ही आग पर काबू पाने का काम किया गया।

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि Food Court में Fire Safety व्यवस्था क्यों काम नहीं कर रही थी और आग आखिर किस वजह से लगी।

About editor

Check Also

हावड़ा में खाद्य आंदोलन के शहीदों को किया गया याद, सीपीआईएम ने लिया संघर्ष का संकल्प

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की सीपीआईएम दक्षिण पूर्व हावड़ा एरिया कमेटी के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *