हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हावड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में पहली बार हावड़ा नगर निगम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। पार्टी की ओर से वसीम रजा को पुराने वार्ड नंबर 31 और वर्तमान वार्ड नंबर 57 से उम्मीदवार बनाया गया है।
इस अवसर पर आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत घोष विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने वसीम रजा को समाजवादी पार्टी का झंडा सौंपकर उन्हें चुनावी जिम्मेदारी के साथ काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
इस दौरान वसीम रजा ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की प्रतिबद्धता जताई। इस घोषणा के साथ ही हावड़ा नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal