पूर्णिया – रमजान के पाक महीने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाने की तैयारी चल रही है। हर जगह उत्साह और उल्लास का माहौल दिख रहा है। बाजार में चारों तरफ रौनक है। पर्व मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन के तरफ से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके मद्देनजर पुलिस बल के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। सभी ईदगाह के पास सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है।

Baat Hindustan Ki Online News Portal