Breaking News

निसार आलम पूर्णियां विश्वविद्यालय छात्र जदयू के बने अध्यक्ष

छात्र जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल की ओर से बिहार के सभी विश्वविद्यालय के अध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें निसार आलम को पूर्णियां विश्वविद्यालय छात्र जदयू के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। छात्र जदयू के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजू कुमार मंडल ने कहा कि निसार आलम छात्र संगठन के मजबूत संघर्षशील व क्रांतिकारी साथी हैं। इन्होंने सर्वप्रथम जिला कमिटि में रहकर अपने कार्यों का निर्वहन किया फिर बाद में विश्वविद्यालय कमिटि में रह कर अपने दायित्व को निभाया। उनकी कार्य कुशलता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए छात्र जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने निसार आलम को पूर्णियां विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी। निसार आलम के विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनोनीत होने पर छात्र जदयू पूर्णियां विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष माणिक आलम ने कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि निसार आलम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। इससे छात्र जदयू पूर्णियां विश्वविद्यालय सहित चारों जिलों में संगठन को मजबूत धारदार और गतिशील बनाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। निसार आलम ने कहा कि कर्तव्य निष्ठा के साथ संगठन को गतिशील बनाएंगे।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *