Breaking News

पंचायत चुनाव से पहले हावड़ा में तृणमूल छोड़कर 250 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

 

हावड़ा : पंचायत चुनाव से पहले गुरुवार शाम हावड़ा के महियारी नंबर 1 ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 28 पर लगभग 250 तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। हावड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पलाश भंडारी ने कहा कि पूरे राज्य में लोग तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार और चोरी से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि महियारी क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार भी भ्रष्टाचार से जुड़े हैं। इसलिए ये सभी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज होकर राष्ट्रीय कांग्रेस के आदर्शों और नीतियों का पालन करते हुए पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि अगर पंचायत चुनाव सही तरीके से हुए तो वे इस क्षेत्र की अधिकांश सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत होगी।

 

About editor

Check Also

नावानो से महज 500 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट के अस्थाई कर्मीयों ने।

HOWRAH BEST BENGAL RATUL GHOSH मंच पर पहुंचे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *