Breaking News

भाजपा नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं राज्यपाल ः खेलमंत्री

हावड़ा ः राज्य के खेल एवं आवास मंत्री अरूप विश्वास ने रविवार दोपहर डोमजूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चकपाड़ा आनंद नगर ग्राम पंचायत में चुनावी बैठक में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राज्यपाल सीवी आनंद बोस के कूचबिहार दौरे के बारे में कहा, राज्यपाल की भूमिका निष्पक्ष होनी चाहिए। परन्तु वह भाजपा नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजभवन भाजपा का कार्यालय बन गया है। इसलिए वह क्या कर रहे हैं, इसके बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। वहीं, बीरभूम के मयूरेश्वर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की पुलिस वर्दी उतारने को लेकर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने क्या कहा। तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र में विश्वास करती है। जिनके पास न कार्यकर्ता है, न प्रत्याशी है, वे इस तरह की ही बाते करेंगे। चुनाव में हो रही अशांति पर उन्होंने कहा, सीपीएम के कार्यकाल में कितने लोग मरे है, त्रिपुरा में कितने लोग मरे, उत्तर प्रदेश में कितने लोग मरे है लेकिन मीडिया चुप क्यों है।

About editor

Check Also

नावानो से महज 500 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट के अस्थाई कर्मीयों ने।

HOWRAH BEST BENGAL RATUL GHOSH मंच पर पहुंचे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *