Breaking News

मणिपुर कांड के विरोध में फिरहाद हकीम ने निकाली रैली


संघमित्रा सक्सेना

 

कोलकाता: सोमवार, पश्चिमबंगाल तृणमूल जयहिंद वाहिनी की ओर से मणिपुर घटना की खिलाफ धिक्कार रैली निकाली गई। कोलकाता नगर निगम की मेयर व मंत्री फिरहाद हकीम ने इस रैली को नेतृत्व दिया।  मणिपुर की स्थिति अस्त व्यस्त हो गई है। महिलाएं घर से निकलने में डर रही है। मणिपुर की लॉ एंड ऑर्डर भी स्थितिशील नहीं है कुछ ऐसा ही मानना है राजनीति विशेषज्ञ का। अतः मणिपुर में हुए बर्बरता के खिलाफ पश्चिम बंगाल से आवाज उठनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस जयहिंद बहिनी ने हजरा से लेकर रविंद्र सदन तक धिक्कार रैली निकाली।

ब्लैक होडिंग में बड़े बड़े शब्दों में लिखा है कि मणिपुर की घटना समाज के लिए शर्मनाक है जिसे तृणमूल कभी बर्दास्त नहीं करेगी,धिक्कार है। बता दे कि इस धिक्कार रैली में मेयर के साथ केएमसी के एमएमआईसी तथा रासबिहारी के विधायक देवाशीष कुमार भी सामिल हुए। साथ ही सैकड़ों की सख्या में स्थानीय लोग भी इस रैली का हिस्सा बने।

 

मिली जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां दो आदिवासी महिला को जबरन निर्वस्त्र कर इलाके में घुमाया गया। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों महिलाओं के साथ उन्मत्त लोगों ने गैंग रैप भी किया।

About editor

Check Also

हावड़ा में जलभराव से जनजीवन बेहाल, ड्रेनेज सुधार के लिए ₹15 करोड़ की परियोजना शुरू; नागरिक शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण हावड़ा शहर के कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *