U tiwari
हावड़ा ः बेंतरा थाना क्षेत्र के कदमतला कांटापुकुर इलाके में बिजली गुल हो गई थी। भूमिगत केबल में खराबी आ गई थी। इसके बाद बिजली विभाग ने उसे दुरुस्त कर दिया। जैसे ही दुरुस्त हुई लोगों के घरों के बिजली से चलनेवाले सभी उपकरण हाई वोल्टेज के कारण खराब हो गए। इलाके के कई घरों में टीवी, एसी, फ्रिज, पंखे, लाइट, मोबाइल चार्जर जल गए। इस घठना से नाराज इलाके के निवासी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। फिर भी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ। इसके बाद विरोध में पथ अवरोध कर दिया। घटना की खबर मिलते ही सीईएससी कर्मी घटनास्थल पर आये। उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बेंतरा थाने की पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला। स्थानीय निवासी अर्पिता रॉय ने कहा कि कई घरों के बिजली से चलनेवाले उपकरण क्षतिग्रस्त हो गये हैं। वे समस्या का समाधान मांग रहे हैं। सीईएससी सूत्रों के मुताबिक, एक समस्या थी जिसे पहली बार में ही सुलझा लिया गया है। अब हाईवोल्टेज को लेकर काम शुरू हो गया है और शाम तक इसे पूरी तरह से सुलझा लिया जाएगा।
Check Also
शहर के पूजा पंडालों की तैयारियों का हावड़ा सिटी पुलिस ने लिया जायजा
हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। दुर्गापूजा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने …
Baat Hindustan Ki Online News Portal