Breaking News

डंपर पुल तोड़ कर नीलकमल नदी में जा गिरा

 

 

कूचबिहार: बालू लदा एक डंपर पुल तोड़ कर नीलकमल नदी में जा गिरा. घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया. शनिवार दिनहाटा के शुकरुर कुठी गांव की घटना.

इस गांव में करीब बीस साल पहले कूचबिहार जिला परिषद द्वारा आवंटित पैसे से पुल बनाया गया था.

 

पुल टूटने से मेघनारायण कुठी और थपराहाट गांव के बीच आवागमन बंद हो गया है ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह बालू लदा एक डंपर इस पुल से होकर मेघनारायण कुठी गांव की ओर जा रहा था,

 

तभी तेज आवाज के साथ पुल ढह गया. ग्रामीण नूर इस्लाम ने शिकायत की कि करीब बीस साल पुराना पुल मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है.

About editor

Check Also

मंत्री के जन्मदिवस पर गौ सेवा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल सरकार मे राज्यमंत्री व उत्तर हावड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *