
B N JHA
विद्यापति जन कल्याण सेवा संस्थान सोनारपुर की ओर से छठ पूजा के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। छठ पूजा कमेटी के सभी सदस्यों ने छठ पूजा करने घाट पर पहुंचे लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास किया ताकि उन्हें भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

सोनारपुर चंडीताला के सभी लोगों ने इस में अपना सहयोग दिया। वही संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार झा ,संजीव मिश्रा, नारायण झा, विजय मिश्रा, भारत झा, दीपक झा, अभिषेक झा, सागर मिश्रा, सुमन झा, विजय राय ,रोशन सिंह, नारायण मिश्रा, आशीष साव, दिनेश ,

टुनटुन मिश्रा, अशोक राउत , संतोष पंडित, रणधीर सिंह, जीवानंद मिश्रा, अभय झा ,रितेश कुमार झा, राजेंद्र झा ,अरुण गुप्ता, धनुष सिंह और के के पांडे ने छठ पूजा करने पहुंचने वाले लोगों की सेवा में तत्पर दिखाई दिए।

वहीं घाट पर पहुंचने वाले लोगों की हर संभव सहायता करते देखे गए ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्थान कैंप लगाया। जहां लोगों ने इस संस्था के कार्यों की सराहना की व पुलिस प्रशासन का भी काफी सहयोग रहाI

Baat Hindustan Ki Online News Portal