Breaking News

विगत पिछले पांच साल से मानव सेवा का कार्य कर रही है विद्यापति जन कल्याण सेवा संस्थान

 

‘सब तीरथ बार बार गंगासागर एक बार।’

 

देश-विदेश से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री पुण्य स्नान करने के लिए गंगा सागर पहुँचते हैं। विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्था हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीर्थ यात्रियों की सेवा कार्य के लिए पुरी तैयारी कर ली है। संस्था की ओर से अजय झा ने बताया कि लॉट नंबर 8 में तीर्थयात्रियों के भोजन व ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।

 

विशेष रूप से दवाई, कंबल व नाश्ते में चाय व बिस्किट की भी व्यवस्था की जा रही है। वही संस्था की ओर से संजीव मिश्रा ने बताया कि गंगासागर मेला अब कुछ दिनो बाद शुरू हो जायेगा। हमारी संस्था सेवा कार्य 10 जनवरी से 15 जनवरी तक निरंतर चलायेगी । इस सेवा कार्य में संजीव मिश्रा, अजय झा के अलावे अशोक राउत , अभय झा सहित और अन्य सदस्य तत्पर रहेंगे।

 

 

इसको लेकर संस्था ने अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। मिथिला व बिहार से जुड़े यात्री खासकर दिए गए हेल्पलाइन नंबर 8617250261, 9330122153 पर कॉल करके संस्था के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।अगर उन्हें किसी भी तरह की कोई आशुविधा होती है या अन्य जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं।

 

About editor

Check Also

ट्रक पलटने से चिनार पार्क इलाके में कई लोग घायल

  धर्मवीर कुमार सिंह, कोलकाता:आज के भागदौड़ की जिंदगी में लोगों को आगे निकलने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *