Breaking News

मोदी पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बेलूड़ व हावड़ा मैदान में भाजपा का प्रदर्शन, पुतला दहन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने बेलूड़ में प्रदर्शन किया।

सोमवार दोपहर बाली मंडल-1 भाजपा की ओर से बेलूड़ बाजार में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में वे सड़क पर उतरे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, यातायात सामान्य रखते हुए आधे घंटे से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस कार्यक्रम को लेकर बेलूड़ बाजार इलाके में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली।

●खड़गे के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हावड़ा मैदान में फूंका पुतला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का नाम लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हावड़ा में प्रदर्शन किया। इस दौरान हावड़ा मैदान मेट्रो चैनल के नजदीक खड़गे का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी से वे नाराज हैं। उन्होंने मांग की कि मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक नेताओं को एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खड़गे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

About editor

Check Also

गंगासागर तक रेल संपर्क की मांग, मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से किया अनुरोध

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●दिलीप घोष बोले – गंगासागर तक रेल लाइन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *