Breaking News

बंदे भारत हावड़ा – पटना का ट्रायल रन किया गया

बंदे भारत हावड़ा – पटना का ट्रायल रन किया गया। यह ट्रेन पटना से सुबह 8:00 बजे खुलकर आसनसोल में करीब 12 : 13 बजे ट्रेन पहुंची ।
पहली बार आसनसोल में कोई वंदे भारत ट्रेन पहुंची।
इसे लेकर आसनसोल स्टेशन में मौजूद लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत इसी महीने होने जा रही है । संभावना है कि 15 अगस्त या उसके पहले ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। वंदे भारत हावड़ा पटना एक्सप्रेस सुबह 8:00 बजे पटना से खुली और करीब 6:30 घंटे की यात्रा में हावड़ा पहुंचेगी। ट्रायल रन में इसका ठहराव जसीडीह और आसनसोल में दो-दो मिनट का दिया गया है जसीडीह में करीब 11:00 बजे पहुंची और आसनसोल में इसका समय 12:13 है आसनसोल में 2 मिनट ठहरने के बाद हावड़ा के लिए रवाना हुई।
हावड़ा पटना वंदे भारत 8 कोच वाली ट्रेन है इसमें 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता है इसमें दो पायलट कोच के अलावा पांच एसी चेयर कार श्रेणी और एक लग्जरी श्रेणी का कोच होगा। चेयर कार में 78 सीट और लग्जरी कोच में 52 सीट है।

About editor

Check Also

दुर्गा पूजा पर श्री श्याम मंदिर आलमबाजार की सेवा पहल, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और शरबत वितरण

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्री श्याम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *