Breaking News

रात के अंधेरे में घोजाडांगा सीमा पर फेंसिडिल तस्करी की कोशिश नाकाम, 1,200 बोतल बरामद; हावड़ा का युवक गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट महकमा अंतर्गत घोजाडांगा सीमा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में फेंसिडिल बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में हावड़ा निवासी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मुकेश शर्मा एक चार पहिया वाहन में फेंसिडिल की खेप लेकर रात के अंधेरे में घोजाडांगा सीमा की ओर जा रहा था। सातक्षीरा रोड स्थित भोलडांगा सीमा क्षेत्र में पहुंचने से पहले मेरुदंडी स्विचगेट के पास पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी से करीब 1,200 बोतल फेंसिडिल बरामद हुई। बरामद फेंसिडिल की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में बशीरहाट पुलिस जिले के डीएसपी अधिकारी दीपांजन भट्टाचार्य सहित पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज बारासात जिला एवं सत्र अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद फेंसिडिल की खेप कहां से लाई गई थी और इसे सीमा पार कहां भेजा जाना था। साथ ही, आरोपी के किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से संबंध हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

About editor

Check Also

केले की नाव से स्कूल जाते हैं बच्चे! साल में छह महीने जलमग्न रहता है तेंतुलबेड़िया प्राथमिक विद्यालय

दक्षिण 24 परगना – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। स्कूल जाने के लिए सड़क नहीं, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *