–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
2026 विधानसभा चुनाव खत्म हो गया। तृणमूल को सत्ता से हटाकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनाई। मई तक चुनाव हुआ था। इस दौरान कोलकाता पुलिस तथा बंगाल पुलिस एवं निर्वाचन कमिशन दफ्तर सरकारी काम के लिए बस और मिनी बस अधिग्रहण किया था। 6 महीना बीत चुके हैं। अभी भी बस मालिकों को बस की किराया नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक सितंबर में परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह के साथ बस मालिकों की बैठक हुई थी। दुर्गा पूजा के पहले बस मालिकों को उनका किराया देने का वादा भी किया गया था लेकिन आज 6 महीना बीत चुका है फिर भी बस मालिकों को किराया नहीं मिला। ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट पश्चिम बंगाल के सचिव तपन बनर्जी ने कहा कि समस्या गंभीर है। कई बस चालक लोन पर बस चला रहे हैं। ऐसे में पेट भले ही ना भरे, लेकिन ईएमआई तो भरना जरूरी है। सरकार से आग्रह है कि कृपया चुनाव में इस्तेमाल हुए बसों की किराया, प्रदान करे। जिससे परिवहन व्यापार से जुड़े परिवार सहूलियत की जिंदगी बिता सके।
2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बस और मिनिबस चुनाव के लिए अधिग्रहण किया गया था।
Baat Hindustan Ki Online News Portal