हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
●दिलीप घोष बोले – गंगासागर तक रेल लाइन बनने से तीर्थयात्रियों को होगी सुविधा, कई रेल और मेट्रो परियोजनाओं को मिली मंजूरी
सांतरागाछी स्टेशन पर सांतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गंगासागर तक रेल संपर्क स्थापित करने का वर्चुअल माध्यम से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि गंगासागर तक रेल सेवा शुरू होने से तीर्थयात्रियों को वहां पहुंचने में काफी सुविधा होगी। इसके लिए मुरीगंगा नदी पर पुल बनाने का काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार के कार्यकाल में रेलवे की करीब 60 परियोजनाओं का काम रोककर रखा गया था। उन्होंने दावा किया कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद इन परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी दी गई।
इस मुद्दे पर राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि गंगासागर तक रेल लाइन बन जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
इसके अलावा, चिंगरीघाटा परियोजना समेत कई मेट्रो और अन्य रेलवे परियोजनाओं को भी तेजी से मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal