हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
●दिलीप घोष बोले – हर साल सर्दियों से पहले आते हैं ऐसे चक्रवात, स्थिति के अनुसार उठाए जाएंगे कदम
पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘अर्णब’ के दस्तक देने की आशंका को लेकर राज्य प्रशासन सतर्क है। इस संबंध में राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि हर साल सर्दियों के आने से पहले इस तरह के चक्रवात आते हैं। इस बार भी चक्रवात आने की खबर है।
हालांकि, चक्रवात दक्षिण बंगाल की ओर आएगा या किसी अन्य क्षेत्र में इसका असर होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में इसका प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन इसका असर कितना गंभीर होगा, यह अभी तय नहीं है। स्थिति को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Baat Hindustan Ki Online News Portal