Breaking News

12 कर्मचारियों को काम से हटाए जाने पर बालटिकुड़ी ईएसआई अस्पताल में हंगामा, भाजपा ने किया प्रदर्शन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

दासनगर के बालटिकुड़ी ईएसआई अस्पताल में 12 कर्मचारियों को काम से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के अधीक्षक के कक्ष में काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को दोबारा काम पर बहाल करने की मांग की गई।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि अस्पताल में लंबे समय से विभिन्न प्रकार की चोरी और अनियमितताएं चल रही हैं। जिन 12 कर्मचारियों को काम से हटाया गया है, वे इन अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाते थे। इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। भाजपा ने सभी कर्मचारियों को तत्काल दोबारा काम पर रखने की मांग की।

वहीं, अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि ये कर्मचारी एक बाहरी एजेंसी के अधीन काम करते थे। एजेंसी में बदलाव होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरा मामला मुख्यालय स्तर से लिया गया निर्णय है और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की दोबारा नियुक्ति के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि उनकी नौकरी न जाए।

About editor

Check Also

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ हावड़ा में कांग्रेस की विरोध रैली

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *