Breaking News

रामलीला मैदान की खाली कुर्सियों पर सवाल, तारकेश्वर की सभा का उदाहरण देकर विपक्ष पर बरसे भाजपा नेता

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●मोदी को हटाने के लिए विपक्ष एकजुट, लेकिन जनता का समर्थन प्रधानमंत्री के साथ : भाजपा नेता

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में खाली कुर्सियों को लेकर भाजपा नेता ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई न्यूज चैनलों, न्यूज पोर्टलों और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स ने कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो दिखाए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि रामलीला मैदान में कितने लोगों के बैठने की क्षमता थी और वास्तव में कितने लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित बंगाल दिवस कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां साढ़े तीन लाख कुर्सियां लगाई गई थीं, जो जनता से भर गई थीं। इसके अलावा हेलीपैड से लेकर रास्ते तक डेढ़ से दो लाख लोग खड़े थे। उन्होंने कहा कि यह एक विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में जनता की भागीदारी का उदाहरण है।

भाजपा नेता ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में जिन पार्टियों को वे हीरो पार्टी कहते हैं, वे सभी एकजुट होकर कॉकरोच पार्टी के साथ आ गई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कॉकरोच का काम गंदगी फैलाना है और विपक्ष भी यही काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता के लिए काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पूरी दुनिया मानती है कि मोदी भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। ट्रेन से लेकर स्टार्टअप तक, हर क्षेत्र में भारत प्रगति कर रहा है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विदेशी संगठन राहुल गांधी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को पैसा भेजकर देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य जनता को मिल रही सुविधाओं को बंद करना और प्रधानमंत्री मोदी को गाली देना है, जबकि भाजपा का उद्देश्य जनता के लिए काम करना है।

उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी और सीपीएम के बीच राजनीतिक विरोधाभास का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में टीएमसी के खिलाफ लड़ती है और टीएमसी एक समय सीपीएम के खिलाफ लड़ती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने और उनके खिलाफ बयान देने के लिए सभी दल एकजुट हो जाते हैं।

उन्होंने 2019 में कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित विपक्षी कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी सभी दलों ने एक साथ हाथ उठाकर मोदी को हटाने का दावा किया था। लेकिन क्या वे मोदी को हटा पाए? उन्होंने कहा कि मोदी कोई आसान व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने संघर्ष करके यह मुकाम हासिल किया है और जनता उनके साथ है।

राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कांग्रेस को फॉल्स लॉन्चिंग पैड से फॉल्स रॉकेट लॉन्च करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 15 वर्षों तक शासन किया, लेकिन राज्य की जनता को क्या मिला?

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार हुए, लोगों के घरों में तोड़फोड़ की गई और युवाओं से रोजगार छीन लिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बंगाल में बसाया गया।

भाजपा नेता ने अंत में कहा कि ममता बनर्जी को बंगाल में जनता के बीच जाकर कार्यक्रम करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जनता के बीच जाने की बजाय ममता बनर्जी दिल्ली की ओर भाग गई हैं।

About editor

Check Also

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ हावड़ा में कांग्रेस की विरोध रैली

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *