Breaking News

डोमजुड़ के लालबाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 407 लॉरी से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

हावड़ा के डोमजुड़ थाना अंतर्गत लालबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।बाइक और 407 लॉरी के बीच टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और लॉरी के पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख राकेश उम्र 25 पिता शेख बदरूजा पांचपाड़ा का रहने वाला युवक बाइक से निवड़ा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान एक 407 लॉरी आ रही थी। लालबाड़ी इलाके में दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बाइक सवार युवक सड़क पर छिटककर गिर पड़ा और 407 लॉरी के पहिए के नीचे आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डोमजुड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल भेज दिया। इस घटना में घातक गाड़ी बाइक को पुलिस ने जप्त कर लिया साथी घातक गाड़ी के चालक को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है।और गाड़ी च साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और 407 लॉरी को जब्त कर थाने ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान शेख राकेश (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हावड़ा के सांकराइल थाना क्षेत्र के पांचपाड़ा इलाके का निवासी था।

फिलहाल डोमजुड़ थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

About editor

Check Also

वादा किया था, नहीं मिला बसों का किराया

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। 2026 विधानसभा चुनाव खत्म हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *