कोलकाता : 2024 के लोकसभा चुनाव की बड़ी लड़ाई से पहले बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आज अपना आखिरी शहीद दिवस रैली आयोजित करने जा रही है। बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी हर साल 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतल्ला में आयोजित होने वाले अपनी पार्टी के सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम यानी शहीद दिवस रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर भावी रणनीति तय करती हैं। इस रैली में ममता का भाषण सुनने के लिए राज्यभर से हर साल की तरह कोलकाता में लाखों की भीड़ जुटी है। 2024 के आम चुनाव को लेकर बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के ठीक बाद होने जा रही इस रैली में ममता क्या संदेश देती हैं और उनकी आगे की क्या रणनीति होती है, इसपर सभी की नजरें हैं। इसमें सबसे अहम कि ममता कांग्रेस व माकपा को लेकर क्या बोलती हैं यह दिलचस्प होगा। माना जा रहा है कि इस मंच से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आम चुनाव को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती हैं। दोपहर करीब एक बजे से ममता का संबोधन होगा।
Baat Hindustan Ki Online News Portal