
हापुड़ जनपद में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम शनिवार रात को अपने भाइयों को साथ बारात लेकर माता सीता को लेने के लिए निकले तो जयकारों से आकाश गूंज उठा। हापुड़ रामलीला मैदान से लेकर शहर में कई किलोमीटर तक राम बरात निकाली गयी। राम बारात ऐसी निकली है कि सारे मंगल शगुन होने लगे।

मंगलमय, कल्याणमय और मनोवांछित फल देने वाले शगुन मानो सच्चे होने के लिए एक ही साथ हो गए।भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा और सुंदर सुंदर झाकिया देखने के लिए जनता में अपार उत्साह था मानो समूचा शहर भाव विभोर होकर प्रभु श्रीराम के दर्शनों को टूट पड़ा हो। शहर में उत्सव जैसा माहौल था। कोई गली और सड़क ऐसी नहीं थी जहां भीड़ न हो। सड़कें सतरंगी रोशनी में सराबोर थीं।

हर तरफ श्रीराम के जयकारे सुनाई पड़ रहे थे। नर-नारी उत्सुकता पूर्वक श्रीराम की सवारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम एवं बारातियों का स्वागत किया जा रहा था। यहां की नयनाभिराम छवि देखते ही बनती थी। उल्लास इतना कि इंद्र देव ने भी रामबारात का स्वागत किया गया। बारात के लिए भगवान श्रीराम का श्रृंगार देखते बनता था। वही राम बारात को लेकर पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किये थे जगह-जगह पुलिस फ़ोर्स की तैनात किया गया था ताकि कोई भी असामाजिक तत्व कोई अफवाह न फैला सके।

Baat Hindustan Ki Online News Portal