Breaking News

संकराइल में गंगा किनारे से बच्ची का शव प्लास्टिक बैग से बरामद

 

हावड़ा, : जिले के संकराइल थाना इलाके में शनिवार को गंगा किनारे से एक लापता नाबालिग बच्ची का शव प्लास्टिक बैग से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान स्थानीय के रूप में की गई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 5 बजे पढ़ कर आने के बाद वह घर के सामने खेल रही थी। लेकिन, फिर, उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद, परिजनों ने उसे ढूंढने के लिए आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस बीच,

 

जब परिवजन थाने में बच्ची की लापता होने की शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तभी परिजनों को रात करीब 10.30 बजे खबर मिली कि एक बच्चे का शव गंगा किनारे एक बैग से बरामद हुआ है। इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची उन्होंने बच्चे को स्थानीय हाजी एसटी मल्लिक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

प्रारंभिक तौर पर, यही माना जा रहा है उसके साथ दुराचार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई ताकि वह उस आदमी को पहचान न सके। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि किसी ने एक बच्ची का खून कर शव। को बोरे में बंद कर गंगा किनारे फेंक गया है ,इस घटना की पूरी जांच की जा रही है अभी इस विषय में कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी।

About editor

Check Also

हावड़ा की 15 वर्षीय प्रतिभाशाली राइफल शूटर रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार और साथी खिलाड़ी चिंतित

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। हावड़ा की 15 वर्षीय प्रतिभाशाली राइफल शूटर दमयंती सेन रहस्यमय परिस्थितियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *