Breaking News

बीजेपी सांसद अशोक नेते की गाड़ी का एक्सीडेंट

 

 

महाराष्ट्र में बीजेपी सांसद अशोक नेते की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद नागपुर से गढ़चिरौली जा रहे थे।  उनकी फोर्ड एंडेवर कार पांच गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

 

नागपुर से उमरेड हाईवे पर सांसद का ड्राइवर सामने के ट्रक को ओवरटेक करने लगा। अचानक गाड़ी में खराबी आने की वजह से ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

 

गाड़ी को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह तेज रफ्तार से चल रही थी। गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन सांसद और उनके साथ गाड़ी में बैठे चार लोग सही सलामत हैं। फिलहाल बीजेपी सांसद अशोक नेते अपने क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।

About editor

Check Also

हावड़ा में 29वें रोजगार मेले का आयोजन, शांतनु ठाकुर ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●यह कहना कतई उचित नहीं है कि भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *