Breaking News

छठवीं कक्षा का छात्र पिछले छह दिनों से लापता

 

हावड़ा. शिवपुर थाना अंतर्गत शालीमार के राम कुमार गांगुली लेन इलाके से एक किशोर पिछले छह दिनों से लापता है.

 

तमाम कोशिशों के बाद किशोर का अब तक पता नहीं चल सका है.

 

लापता किशोर का नाम आयुष दुबे (13) है. वह स्थानीय एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में छठवीं कक्षा का छात्र है.

 

जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को वह स्कूल से घर लौट रहा था. घर के पास उसके पिताजी चितरंजन दुबे से उसकी मुलाकात भी हुई, लेकिन वह घर नहीं लौटा.

 

शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला.

 

बच्चे के पिता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि वह घर नहीं आकर शालीमार स्टेशन पहुंचा और वहां से ट्रेन पकड़कर सांतरागाछी स्टेशन आ गये.

 

यहां वह एक युवक के साथ बात करते हुए देखा गया है. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है. पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है.

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *