Breaking News

बीजेएमटीयूसी: सतना जिला बैठक

सतना – मध्यप्रदेश, बात हिन्दुस्तान की।

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) की सतना जिला बैठक ‘संस्कार पैलेस’ पॉलिटेक्निक के सामने, नीमी रोड पर सम्पन्न हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता में सतना जिला बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस बैठक में यूनियन का कार्यभार पूर्ण श्रद्धा से निभाते हुए मजदूरों के हित संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से जिम्मेदारी पूर्वक समर्पित भाव से करने की बात मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार दुबे ने कही। वहीं संगठन के उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से सहमति जताई तथा संगठन शक्ति की महिमा के गीत भी गाये।

सभा में राम सुंदर सोनी, प्रमोद कुमार गौतम, संजय मिश्रा, शैले यादव, कृपाशंकर शुक्ला, नीतू सिंह परिहार, रामविश्वास कुशवाहा, अधिवक्ता सुनील पाण्डेय व दीपक तिवारी सहित स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

About editor

Check Also

हावड़ा के शिवपुर में स्थित है चमत्कारी ‘हजार हाथ कालीतला’ मंदिर, जहां आज तक नहीं गिने जा सके देवी के हजार हाथ

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *