Breaking News

आज कोलकाता के कला मंदिर में नौसेना करेगी शानदार नेवी बैंड कंसर्ट का आयोजन

sonu jha

कोलकाता : नौसेना दिवस से पहले नेवी वीक 2023 समारोह के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना और कोलकाता स्थित उसके प्रमुख बेस आइएनएस नेताजी सुभाष की साझेदारी में शुक्रवार को कोलकाता में लगातार दूसरे दिन शानदार नेवी बैंड कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा।

 

गुरुवार शाम नौसेना ने कोलकाता के साउथ सिटी माल में भव्य बैंड कंसर्ट आयोजित किया।

 

कोलकाता में नौसेना के प्रवक्ता कमांडर सुदीप्त मैत्रा ने बताया कि शुक्रवार को शेक्सपीयर सरणी स्थित कला मंदिर में शाम साढ़े पांच बजे से बैंड कंसर्ट का आयोजन होगा, जो करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा।

 

नौसेना की बैंड टुकड़ी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले इस कंसर्ट को आम लोग भी देख सकते हैं। नौसेना अधिकारी ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों के आने की अपील की।

 

About editor

Check Also

मालदह डिजास्टर प्लान लॉन्च हुआ

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल। मालदह जिला प्रशासन ने मालदह डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान 26-27 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *