Breaking News

गंगासागर तीर्थयात्रियों की सेवा में विद्यापति जनकल्याणकाण सेवा संस्था ने लाट नंबर-8 में लगाया शिविर

कोलकाता : विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्था, सोनारपुर कोलकाता ने गंगासागर तीर्थयात्रियों की सेवा में इस साल भी सागरद्वीप जाने के रास्ते में लाट नंबर- 8 में अपना सेवा शिविर लगाया है।10 जनवरी से शुरू हुए इस शिविर में संस्था के सदस्यगण तीर्थयात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं। संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार झा ने बताया कि शिविर में चाय, पानी, बिस्कुट आदि की निःशुल्क सेवा दी जा रही है।यह शिविर गंगासागर मेले के समापन तक खुला रहेगा।

 

शिविर के संचालन में अजय झा के अलावा संस्था चेयरमैन संजीव मिश्रा, अभय झा, बिजेंद्र शर्मा, सुमन झा, नारायण मिश्रा, अभिषेक झा, अमन मिश्रा, विवेक मिश्रा, अर्जुन पाण्डेय, आशीष साव, सागर मिश्रा, विजय मिश्रा, राजेंद्र झा, कृष्णानंद झा,

 

नारायण झा, दिवेश शर्मा, अशोक राउत, केके पाण्डेय व अन्य सदस्य दिन-रात लगे हुए हैं। बता दें कि गंगासागर जाने के लिए रास्ते में लाट नंबर-8 से ही लाच (जहाज) पकड़कर मुड़ीगंगा नदी पार करना पड़ता है। उस पार से फिर बस व अन्य माध्यमों से करीब 30 किलोमीटर दूर गंगासागर है।

About editor

Check Also

मालदह डिजास्टर प्लान लॉन्च हुआ

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल। मालदह जिला प्रशासन ने मालदह डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान 26-27 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *