Breaking News

नागाबाबा आश्रम में सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ सजी भक्तिमय मैथिली काव्यधारा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

रविवार को हावड़ा स्थित नागाबाबा आश्रम में मां गंगा के किनारे स्थित शिव मंदिर में बंग मैथिली संघ के तत्वावधान में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में खुले आकाश के नीचे ‘आकाश त’र बैसकी’ के आयोजन में भक्तिमय मैथिली काव्यधारा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का संयोजन श्री चंद्रशेखर चौधरी ने किया।

निभा सिंह और श्री रूपेश सिंह के यजमानत्व में पंडित श्रीराम झा मिलन के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

इसके बाद विजय इस्सर ‘वत्स’ के संचालन में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं एवं गीतों का वाचन और गायन कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कवि गोष्ठी में नवीन चौधरी, कामेश्वर झा ‘कमल’, रंजना झा, अश्विनी झा, अजीत सिंह, मिलन जी, विजय इस्सर ‘वत्स’ और चंद्रशेखर चौधरी सहित अन्य कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के.एन. मिश्र ने की।

कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं एवं कवियों को भगवा वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान और साहित्यिक आयोजन के इस अनूठे संगम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

About editor

Check Also

मंत्री के जन्मदिवस पर गौ सेवा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल सरकार मे राज्यमंत्री व उत्तर हावड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *