Breaking News

252 मदरसों को बंद करने के फैसले पर बोले शमिक भट्टाचार्य, कहा- ‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा रोकना सरकार का धर्म’

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की

हावड़ा के 87 इलाके में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे प्रदेश भाजपा सभापति शमिक भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य में 252 मदरसों को बंद किए जाने के मुद्दे पर सरकार के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर यदि कहीं राष्ट्रविरोधी गतिविधियां या ‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा’ चल रहा है, तो उसे रोकना किसी भी सरकार का दायित्व है।

शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मदरसों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने भी पहले टिप्पणी की थी, लेकिन बाद में पार्टी के दबाव में उन्होंने अपना बयान बदल दिया। उन्होंने दावा किया कि यदि उस समय वाम मोर्चा ने बुद्धदेव भट्टाचार्य की बात को स्वीकार कर लिया होता, तो आज सीमावर्ती इलाकों में जिस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है, वह शायद बंगाल में नहीं बनती।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर कभी यतीमखाना तो कभी मदरसे के जरिए यदि देशविरोधी प्रचार किया जा रहा है, तो उसे रोकना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार ने इसी दिशा में कदम उठाया है।

●तृणमूल कांग्रेस पर भी साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी नजर में तृणमूल अब राजनीतिक पार्टी के रूप में प्रभाव खो चुकी है। उन्होंने पार्टी के बैंक खातों में कथित तौर पर मौजूद बड़ी रकम और उस पर नियंत्रण को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि यह तृणमूल का आंतरिक मामला है ।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के सामने अब तृणमूल कांग्रेस को लेकर कोई विशेष आग्रह नहीं रह गया है।

About editor

Check Also

फ्रांसीसी रजिस्ट्री भवन के पुनर्निर्माण से चंदननगर में उत्सव का माहौल, फ्रांसीसी राजदूत ने शुरू किया जीर्णोद्धार कार्य

–पुष्पा शाव, चंदननगर – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ऐतिहासिक फ्रांसीसी विरासत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *