हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हावड़ा के दासनगर इलाके में सीटीआई रोड पर जर्जर और जलजमाव वाली सड़क पर यात्री से भरा एक टोटो पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब है और जगह-जगह गड्ढों के साथ जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई और एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इस तरह की और दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
Baat Hindustan Ki Online News Portal