Breaking News

दासनगर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

  1. हावड़ा : दासनगर से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम इसराफिल मताब्बर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसराफिल सड़कों पर घूम घूम कर छाता मरम्मत करने का काम करता है। वह दासनगर में मेला तल्ला में रहता था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सख्ती से पूछताछ करने पर इसराफिल ने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को हावड़ा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 14 दिन के जेल हिरासत में भेज दिया है।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *