Breaking News

रथ पूजा के दिन तालाब में नहाने गए तीन दोस्तों में एक की डूबने से मौत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के सांतरागाछी मंदिरपाड़ा इलाके में रथ पूजा के दिन तीन दोस्त एक तालाब में स्नान करने गए थे। काफी देर तक नहाने के दौरान उनमें से एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

उसे बचाने के लिए उसके एक अन्य दोस्त ने भी पानी में उतरकर कोशिश की, लेकिन वह भी डूबने लगा। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे युवक को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन पहले डूब रहे युवक को तत्काल नहीं निकाला जा सका।

बाद में काफी तलाश के बाद उसे पानी से बाहर निकालकर सांतरागाछी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रोहित लाल (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सांतरागाछी इलाके का निवासी था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रथ पूजा की सुबह रोहित अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने गया था। इन दिनों फुटबॉल विश्व कप का उत्साह होने के कारण वे भी खेल रहे थे। खेल खत्म होने के बाद सभी दोस्त तालाब में स्नान करने उतरे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About editor

Check Also

गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप में 11 वर्षीय छात्र की मौत, डॉक्टर के चैंबर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

बीरभूम – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र में कथित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *