अजय कुमार झा
हावड़ा
शिवपुर के पूर्व विधायक मनोज तिवारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
हावड़ा के शिवपुर में पूर्व विधायक मनोज तिवारी समेत तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ बीजेपी ने दासनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायतकर्ता और बीजेपी कार्यकर्ता तरुण मजूमदार का आरोप है कि तृणमूल शासन के दौरान सरकारी सामग्री का दुरुपयोग और कई अनियमितताएं हुईं। साथ ही, बालिटिकुड़ी स्थित पार्टी कार्यालय तथा पूर्व पार्षद त्रिलोकेश मंडल के घर से सरकारी सामग्री बरामद होने का भी आरोप लगाया गया है।

हावड़ा सिटी पुलिस के सूत्रों के अनुसार, शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पूर्व विधायक मनोज तिवारी की कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal