Breaking News

बाथरूम की खिड़की तोड़कर चोरी

हावड़ा. हावड़ा थाना अंतर्गत आशुतोश बोस लेन स्थित एक मकान में चोरी हुई है. चोरों ने 45 हजार रुपये नकदी व गहने चुराये हैं. बताया जा रहा है कि फूल व्यवसायी लक्ष्मी देवी का यहां मकान है. उनका बड़ाबाजार में फूल की दुकान है. शनिवार को घर पहुंचने पर उन्होंने देखा आलमारी खुला हुआ है और नकदी व गहने नहीं हैं. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि चोर बाथरूम की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *