Breaking News

बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर पांच दुर्लभ कबूतर को तस्करी से बचाया

Sonu jha

कोलकाता : बीएसएफ जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत- बांग्लादेश सीमा के पास वन्यजीव की तस्करी को नाकाम कर दुर्लभ प्रजाति के पांच कबूतर को तस्करों के चंगुल से बचाया है। तस्कर इन्हें बांग्लादेश से भारत लाने की फिराक में थे। रविवार को एक बयान में बताया गया कि बल के दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी तराली इलाके से 112वीं वाहिनी के जवानों ने एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को इन कबूतरों को बचाया।

 


अधिकारियों ने बताया कि सीमा चौकी तराली के जवानों ने शाम के समय तारबंदी के उस पार तस्करों की संदिग्ध गतिविधि देखी। तस्कर हाथ में एक बैग लेकर तारबंदी की तरफ बढ़ रहा था और इसे तारबंदी के ऊपर से फेंकने वाला था। जवानों ने जब ललकारा तो तस्कर बैग वहीं छोड़कर वासस बांग्लादेश कि तरफ भाग गया। मौके से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें पांच कबूतर थे। बचाए गए कबूतरों को वन विभाग, बशीरहाट को सौंप दिया गया है।
दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी व डीआइजी अमरीश कुमार आर्य ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ सख्त कदम उठा रही है। जिसके चलते तस्करों के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं।

About editor

Check Also

71,204 रुपये की कफ सिरप बरामद, मुंबई मेल से संबलपुर ले जाने की थी तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। ●350 बोतल कफ सिरप के साथ ओडिशा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *