Breaking News

खून देने वालों की जाति और धर्म नहीं देखी जाती है- विमान बोस

हावड़ा. मंगलवार को हावड़ा मैदान स्थित एक निजी स्कूल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में एक ही मंच पर वाम और भाजपा के नेता पहुंचे थे. दोनों ने एक ही बात कही कि रक्त का कोई मजहब नहीं होता है. एक मरीज को जब खून की जरूरत होती है, तो उस समय खून देने वाले के जाति और धर्म के बारे में पूछा नहीं जाता है.

 

 

इस शिविर में वामफ्रंट के चेयरमैन विमान बोस और प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित थे. वाम नेता विमान बोस ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कानपुर में एक महिला को प्रसव के बाद खून की जरूरत हुई थी. तीन युवक खून देने पहुंचे थे. तीन में दो मुस्लिम और एक हिंदू था, लेकिन किसी कारणवश डॉक्टरों ने हिंदू युवक से खून नहीं लिया. दो मुस्लिम युवकों से खून लिया गया और महिला की जान बच गयी.

 

श्री बोस ने कहा कि रक्तदान शिविर में अगर एक मंच पर अन्य राजनीतिक दलों के नेता आते हैं, तो इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है. वहीं भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर एक सामाजिक कार्यक्रम है और इसमें राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए. जरूरत पड़ने पर हम सभी एक मंच पर आकर देश और समाज के लिए नेक काम कर सकते हैं.

 

About editor

Check Also

वार्ड 39 में संकल्प हावड़ा ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, वरिष्ठजनों ने निभाई अहम भूमिका

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। राखी पूर्णिमा के अवसर पर वार्ड नंबर 39 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *