हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
बेलूड़ जीआरपी की पहल पर बेलूड़ रेलवे स्टेशन पर राखी बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के साथ जीआरपी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने राखी बंधन का पर्व मनाया।
जीआरपी की ओर से कहा गया कि जिस प्रकार राखी भाई-बहन के बीच सुरक्षा और विश्वास के बंधन का प्रतीक है, उसी प्रकार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी रेलवे पुलिस का संकल्प और दायित्व है।
इस दौरान बेलूड़ जीआरपी ने यात्रियों को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। यात्रियों से अपील की गई कि वे रेलवे लाइन पर पैदल न चलें, आवागमन के लिए फुट ओवरब्रिज का उपयोग करें और सुरक्षित यात्रा करें।
राखी बंधन उत्सव के माध्यम से जीआरपी ने यात्रियों के साथ आत्मीयता का संबंध मजबूत करने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
Baat Hindustan Ki Online News Portal