Breaking News

पावर प्लांट के नाम पर करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में ईडी की छापेमारी, हावड़ा समेत कई ठिकानों पर सुबह से जांच

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

पावर प्लांट लगाने के नाम पर बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेकर कथित धोखाधड़ी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह से पश्चिम बंगाल में कई कोहिनूर ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। ईडी की टीम हावड़ा, हुगली, लेकटाउन और आसनसोल में जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है।

इस कार्रवाई के तहत हावड़ा के विवेक विहार स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट तरुण कुमार जैन के आवास पर भी ईडी के अधिकारी सुबह से छापेमारी कर रहे हैं। अधिकारियों की टीम घर में विभिन्न दस्तावेजों और अन्य संबंधित सामग्रियों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि पावर प्लांट स्थापित करने के नाम पर बैंकों से करोड़ों रुपये का कर्ज लेने और उसमें कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

About editor

Check Also

काली पूजा विसर्जन और छठ पूजा को लेकर हावड़ा सिटी पुलिस व जिला प्रशासन सतर्क

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन और छठ पूजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *