कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
●टावर-3 की 28वीं मंजिल पर मची अफरा-तफरी, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर
कोलकाता के साउथ सिटी कॉम्प्लेक्स में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। कॉम्प्लेक्स के टावर-3 की 28वीं मंजिल पर भयावह आग लगने की खबर है। घटना के बाद परिसर में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। ऊंची इमारत की 28वीं मंजिल पर आग लगने से स्थानीय निवासियों में आतंक का माहौल बन गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।
Baat Hindustan Ki Online News Portal