Breaking News

खोया हुआ बैग बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नागरिक को मिली राहत

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

29 अगस्त 2026 को एक वरिष्ठ महिला नागरिक अपना हैंडबैग खो जाने के बाद अमहर्स्ट स्ट्रीट थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बिप्लबी पुलिन दास स्ट्रीट में कैब से उतरते समय उनका बैग छूट गया था। बैग में मोबाइल फोन और करीब 30 हजार रुपये नकद थे।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के CCTV फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे एपीसी रोड स्थित उसके घर से ट्रेस किया।

पुलिस की पूछताछ में संदिग्ध ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और हैंडबैग वापस कर दिया। बैग में मोबाइल फोन के साथ 31,500 रुपये नकद भी सुरक्षित बरामद हुए।

महिला उस समय तक साल्ट लेक लौट चुकी थीं, इसलिए उनके बेटे ने थाने पहुंचकर बरामद सामान अपने कब्जे में लिया। उन्होंने पुलिस की तत्परता और मदद के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

त्वरित कार्रवाई, नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और हर संभव मदद—अमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की जिम्मेदारी और मानवीय पहल को सामने रखा।

About editor

Check Also

नरक चतुर्दशी और हैलोवीन

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। नरक चतुर्दशी दिवाली के पहले मनाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *