Breaking News

मूसलाधार बारिश से हावड़ा के कई निचले इलाके जलमग्न

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश के कारण शहर के कई व्यस्त इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। ऑफिस जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शिवपुर, हावड़ा मैदान, सलकिया, रामराजातला और घुसुड़ी सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। रोजमर्रा के यात्रियों से लेकर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों तक, सभी को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

कई निचले इलाकों में पानी जमा होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। कुछ स्थानों पर दुकानों के अंदर भी बारिश का पानी घुसने की खबर है।

हालांकि, प्रशासन की ओर से विभिन्न इलाकों में पंप चलाकर जमा पानी को जल्द से जल्द निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

About editor

Check Also

शहर के पूजा पंडालों की तैयारियों का हावड़ा सिटी पुलिस ने लिया जायजा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। दुर्गापूजा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *