Breaking News

कटी पतंग पकड़ने के दौरान बाइक की टक्कर से 11 वर्षीय बालक की मौत

उलूबेड़िया – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

कटी हुई पतंग पकड़ने के लिए दौड़ रहे एक बालक की बाइक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार की शाम बागनान थाना अंतर्गत बागनान-बाइनान रोड के खाजुट्टी मोड़ पर हुआ। मृत बालक की पहचान सोहन जाना (11) के रूप में हुई है। वह इसी इलाके का रहने वाला था।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार की शाम सोहन एक कटी हुई पतंग पकड़ने के लिए दौड़ रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे पहुंच गया। तभी तेज रफ्तार से बाइनान की ओर जा रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालक सड़क पर दूर जा गिरा।

गंभीर रूप से घायल सोहन को तत्काल बागनान ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बागनान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उलूबेड़िया स्थित शरतचंद्र चट्टोपाध्याय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, बालक की मौत से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर जर्जर हो चुके हैं। इसके कारण बाइक सवार सड़क के किनारे से तेज रफ्तार में गुजरते हैं और इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दुर्गापूजा से अब तक सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से जर्जर स्पीड ब्रेकरों को हटाकर उनकी जगह नए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

About editor

Check Also

हावड़ा स्टेशन पर 2.54 करोड़ रुपये का सोना जब्त

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●एक तस्कर गिरफ्तार पूर्व रेलवे आरपीएफ ने ‘ऑपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *