Breaking News

हावड़ा के पांचला में एक व्यक्ति का शव मिलने को लेकर व्यापक उत्तेजना व्याप्त हो गया। मृतक के परिजनों ने पंचला थाने में धरना दिया। 

हावड़ा : पांचला में एक व्यक्ति का शव मिलने को लेकर व्यापक उत्तेजना व्याप्त हो गया। मृतक के परिजनों ने पंचला थाने में धरना दिया।  मृतक की पहचान पलाश हाजरा (33) के रूप में हुई है।  मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रविवार रात को रानीहाटी इलाके से चोर होने के संदेह में पलाश हाजरा को गिरफ्तार किया था। खबर मिलते ही परिजनों ने सोमवार सुबह थाने में संपर्क किया। इसके बाद बुधवार को जगतबल्लवपुर के संतोषपुर से पलाश का शव बरामद हुआ। इस घटना से मृतक के परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

परिजनों ने पांचला थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के परिजन का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसकी मौत हुई है। वहीं स्थिति तो नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल को बुलाया गया। घटना के संबंध में हावड़ा जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सौम्या रॉय ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे रिहा कर दिया गया। पुलिस हिरासत में उसकी मौत नहीं हुई। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज समेत तमाम सबूत मौजूद हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *