Breaking News

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की एक इमारत में लगी आग इमरजेंसी सेवाएं हुई बंद।

 

 

दिल्ली: दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) की एक इमारत में अचानक आग लगने के बाद इमरजेंसी सेवा बंद कर दी गई है । हॉस्पिटल द्वारा मरीजों को सफदरजंग अस्पताल जाने की सलाह दी गई है । दमकल विभाग के प्रबंधक अतुल गर्ग ने कहा , एम्स के आपातकालीन वार्ड से 11.54 बजे आग लगने की सूचना मिली । कुल 8 दमकल गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया । सूत्र के मुताबिक  आग कथित तौर पर इमारत के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी थी । सूत्र ने दावा किया कि सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पर रोगियों दहशत में थे।आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें दूर से धुएं का गुबार दिख रहा है । पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच कर रही है । बता दें , दिल्ली एम्स में देश भर से मरीज इलाज के लिए आते हैं ।

 

About editor

Check Also

रविवार 27 सितंबर को बैंक खुला रहेगा

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। 27 सितंबर रविवार बैंक खुला है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *