
हरियाणा की सुनारिया जेल से 21 दिनों की फरलो पर बागपत के बरनावा स्तिथ आश्रम में आये डेरा मुखी गुरमीत सिंह राम रहीम की सुरक्षा के लिए जहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है वही दूसरी तरफ आश्रम में बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए आश्रम की चारदीवारी पर लंगूरों के कट आउट भी लगाए गए है i

सीधी भाषा मे कहे तो 21 दिन की फरलो काट रहे राम रहीम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ साथ लंगूरों के कटआउट कभी सहारा लिया जा रहा है दरअसल बरनावा स्थित शाह सतनाम सिंह आश्रम कृष्णा नदी के किनारे पर बना हुआ है और आश्रम के आस पास काफी वन क्षेत्र भी है इसी के चलते बड़ी संख्या में यहां बंदर भी आते रहते हैंi

जो आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं पर हमला तक कर देते है ऐसे में जब राम रहीम आहराम में फरलो की अवधि में आश्रम में मौजूद है तो बंदरो को आश्रम से दूर रखने के लिए आश्रम की चारदीवारी पर लंगूर के बड़े बड़े कटआउट लगा दिए गए है ताकि लंगूर का कटआउट देख कर बंदर आश्रम से दूर ही रहें
बंदरो को आश्रम से दूर रखने की ये नई और अनूठी युक्ति काम भी कर रही है बंदर अब आश्रम के आस पास कम जा रहे हैi

Baat Hindustan Ki Online News Portal