Breaking News

हावड़ा के डोमजुड़ में धर्मांतरण के आरोप से हड़कंप, पुलिस ने की छापेमारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●लालबाड़ी इलाके में महिलाओं और बच्चों को जुटाकर धर्मांतरण की प्रक्रिया चलाने का आरोप

●तीन धर्मगुरुओं को हिरासत में लिए जाने की सूचना

हावड़ा के डोमजुड़ थाना क्षेत्र के लालबाड़ी इलाके में धर्मांतरण की कथित गतिविधि को लेकर हड़कंप मच गया। आरोप है कि इलाके में कुछ हिंदू महिलाओं और छोटे बच्चों को जुटाकर उन्हें ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने की प्रक्रिया चल रही थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर वहां बाइबल सहित कुछ धार्मिक सामग्री दिखाई दी। इसके बाद डोमजुड़ थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मामले में तीन धर्मगुरुओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, धर्मांतरण के आरोपों की वास्तविकता और वहां चल रही गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौके पर किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे और कथित धर्मांतरण की प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे। पूरे मामले की जांच जारी है।

About editor

Check Also

हावड़ा में दो मंजिला मकान में भीषण आग, रबर के गोदाम में अग्निकांड से मचा हड़कंप, एक घायल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के चटर्जीहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *