Breaking News

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

जिरीबाम – मणिपुर।

मणिपुर के जिरीबाम जिले के मोंगबुंग गांव के निकट जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्री बरामद की है।

सुरक्षा बलों के अनुसार, अभियान के दौरान एक पम्पी गन, दो देशी पिस्तौल, दो .36 हैंड ग्रेनेड, चार देशी 12 बोर एसबीबीएल बंदूकें, विभिन्न कैलिबर के 331 जिंदा कारतूस, तीन 51 मिमी मोर्टार शेल, विभिन्न हथियारों के 17 मैगजीन तथा बुलेटप्रूफ जैकेट कवर, जंगल के जूते और कैमोफ्लाज पैंट सहित सैन्य उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई।

बरामद हथियारों और विस्फोटकों को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है।

About editor

Check Also

ममता बनर्जी पर सुकांत मजूमदार का तंज, बोले- खुद नाच नहीं सकतीं, दूसरे के नाचने पर अब बजा रही हैं ताली

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा में एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *