Breaking News

टिकियापाड़ा में मां और बेटी का शव चादर से लिपटा हुआ कमरे से बरामद

हावड़ा. मध्य हावड़ा के हावड़ा थाना अंतर्गत टिकियापाड़ा इलाके के बसीरुद्दीन मुंशी लेन स्थित एक फ्लैट से मां और बेटी का शव बरामद होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

दोनों के नाम आयशा खातून (55) और शारजा खातून (35) है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ विसरा जांच भी कराने का फैसला लिया है. मां-बेटी की मौत कैसे हुई है, यह रहस्य अभी भी बरकरार है. प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि दोनों की हत्या हुई है

 

और दोनों को जहर दिया गया है.जानकारी के अनुसार, मां और बेटी इस फ्लैट में अकेले रहती थी. आयशा की छोटी बेटी शारजा अविवाहित थी. बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और वह टिकियापाड़ा में ही रहती है.

आयशा और शारजा कॉस्मेटिक की व्यवसाय से जुड़ी हुई थी. सोमवार सुबह आयशा की बड़ी बेटी मां से मिलने के लिए आयी थी. दरवाजा नहीं खोलने पर उसे शक हुआ. खबर स्थानीय लोगों को दी गयी. मौके पर पुलिस पहुंची.

 

पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी. कमरे में मां और बेटी का शव पड़ा हुआ था. दोनों का शव चादर से लिपटा हुआ था. पुलिस ने बताया कि दोनों के गले पर निशान मिले हैं. मां और बेटी का हाथ- पैर भी नीला था. ऐसा तब होता है जब मौत जहर पीने से हुई हो. बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है.

 

About editor

Check Also

चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की शिकार हुई 17 वर्षीय आकृति, परिवार में मातम

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। शनिवार शाम उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *