Breaking News

चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की शिकार हुई 17 वर्षीय आकृति, परिवार में मातम

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

शनिवार शाम उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा समिति के दुर्गापूजा पंडाल में दर्शन करने गई बाली के आनंदनगर की रहने वाली माध्यमिक परीक्षार्थी आकृति कुमारी (17) की मौत हो गई। वह अपने मामा-मामी, बड़ी बहन और एक अन्य परिजन के साथ पूजा देखने पहुंची थी। परिवार के सदस्य बिहार के गया से पहली बार कोलकाता में दुर्गापूजा देखने आए थे। उनके पास वीआईपी पास भी था।

परिवार के सदस्य शाम करीब पांच बजे घर से पूजा देखने निकले थे। लेकिन कुछ देर बाद ही खबर आई कि आकृति अब इस दुनिया में नहीं रही। पूजा पंडाल में भारी भीड़ के कारण धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति में कुचलकर उसकी मौत हो गई।

रविवार सुबह आकृति की मौत की खबर फैलते ही उसके घर पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटने लगी। मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं हैं।

परिवार के एक सदस्य ने भावुक होकर कहा, “मेरी अपनी कोई बहन नहीं है। आकृति हर साल मुझे राखी बांधती थी। अब राखी बांधने वाला कोई नहीं रहा।”

परिवार ने इस हादसे के लिए पूजा कमेटी की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि पंडाल में प्रवेश और निकास के रास्ते संकरे होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

परिवार के सदस्यों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हादसे के लिए जो भी दोषी हों, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

About editor

Check Also

हावड़ा में अवैध जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 गिरफ्तार; 1.51 लाख रुपये बरामद

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोलाबाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *